क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का खत्म होना संगठन की ताकत और भाजपा कांग्रेस के लगाव को दर्शाता है: तुलेश कुमार ठाकुर
बीते दिन सराज विधानसभा के अंतर्गत थाची क्षेत्र के ढंढेली नामक स्थान पर बागी भनवास पंचायत के अंतर्गत आने वाले शलवाड़,संदवास, बुंग, नलौट एवं ढंढेली इत्यादि गांवो की जन समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे संगठन के एंटी करप्शन विंग के प्रदेश संयोजक तुलेश कुमार ठाकुर सहित विशेष रूप से देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण की सराज मंडल कार्यकारिणी के लोग शामिल हुए।इस मौके मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, महासचिव मोहिंद्र पाल, सलाहकार हीरा मणि,पंचायत संगठन अध्यक्ष तेजसिंह, बालकृष्ण,राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी युवा मोर्चा महासचिव सूरज मणि,उपाध्यक्ष मोहन लाल,स्थानीय भाजपा नेता लाल मन,डमोदर सिंह,स्थानीय कांग्रेस नेता पूर्ण चंद,बेली राम,स्थानीय संगठन पंचायत अध्यक्ष पेश राज,महासचिव बोध राज व अन्य भाजपा कांग्रेस के स्थानीय नेताओं सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बता दें कि क्षेत्र में बिजली पानी और सड़क की गंभीर समस्या है। इसी के निवारण हेतु स्थानीय लोगों द्वारा निमंत्रण देकर एंटी करप्शन विंग के प्रदेश संयोजक तुलेश कुमार ठाकुर और देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के सराज मंडल को बुलाया गया था। लेकिन मौके पर संगठन की समस्याओं के प्रति मजबूत दावेदारी और भाजपा कांग्रेस की नाकामी को स्वीकारते हुए क्षेत्र के लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के होने पर भी इंकार किया गया। वहीं तुलेश कुमार ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के होते हुए भी समाप्त होना देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण तथा एंटी करप्शन विंग की ताकत को और भाजपा कांग्रेस के प्रति लोगों के अटूट प्रेम को दर्शाता है।इस मौके पर संगठन में चार व्यक्ति लाल मन, लुदर मणि,वीर सिंह और पूर्ण चंद शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर द्वारा उनका संगठन में आने पर स्वागत किया गया।












