दिल्ली में मृतक सैनिक की राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि, 7 वर्षीय बेटे ने दी पिता को मुख अग्नि
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगनी के हुकक्ल गांव निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात सैनिक 34 वर्षीय बंटी कुमार सुपुत्र पवन कुमार की शुक्रवार सुबह दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी 13 वर्ष पहले वह भर्ती हुए थे। शुक्रवार रात को उनकी पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा और शनिवार सुबह उनके पैतृक श्मशान घाट शिवद्ववाला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी उनकी पार्थिव शरीर को उनके सात वर्षीय बेटे अर्पण ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि बंटी कुमार सोमवार को ही घर से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी के लिए घर से दिल्ली गए थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था बंटी कुमार अपने पीछे 7 वर्षीय बेटा डेड वर्ष की मासूम बेटी पत्नी व मां बाप को छोड़ गया बंटी कुमार के पिता पवन कुमार भी वर्तमान समय में असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बंटी कुमार को श्मशान घाट पर इलाके के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर धलारिया, लौंगनी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज पालसरा, उप प्रधान पृथ्वी सिंह व राजकुमार चौहान भी पहुंचे और उन्होंने भी परिवार को ढांढस बंधाया। बंटी कुमार बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके अकस्मात निधन पर पूरे गांव में गमगीन मौहल है।