सुरेंद्र ठाकुर को धर्मपुर मंडल भाजपा में महामंत्री की सौंपी जिम्मेदारी
सकलाना पंचायत के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर को लगातार दूसरी बार धर्मपुर मंडल भाजपा का महामंत्री बनाया गया है पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठन पार्टी के प्रति दिए गए अभूतपूर्व योगदान को देखकर यह सम्मान दिया है सुरेंद्र ठाकुर पिछले तीन दशकों से पार्टी व संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं सुरेंद्र ठाकुर ने धर्मपुर में उस समय भाजयुमो की कमान संभाली थी जब यहां पर कांग्रेस का एक छत्र राज हुआ करता था उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सामान्य सदस्य से राजनीति में प्रवेश किया और युवा मोर्चा में मंडल सचिव जिला खेल प्रकोष्ठ सचिव जिला युवा मोर्चा सचिव सुंदर नगर युवा मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व पूरे ईमानदारी से निभाया यही नहीं सुरेंद्र ठाकुर दूसरी बार सकलाना पंचायत के प्रधान बने हैं सुरेंद्र ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मपुर का महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर भाजपा नेता रजत ठाकुर जिला अध्यक्ष हीरालाल का आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा कि यह जिम्मेवारी देने के लिए संगठन शीर्ष नेतृत्व ने जो उनके प्रति विश्वास जताया उसके ऊपर खरा उतरने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करूंगा उन्होंने कहा कि धर्मपुर में दोबारा भाजपा का परचम लहराना उनका पहला कर्तव्य होगा इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ा जाएगा उधर,भाजपा मंडल धर्मपुर में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को लेकर भाजपा जिला सुंदर नगर उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य जगदीश बिट्टा समौड ग्राम पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर राजीव आर्य विशाल ठाकुर राजेश ठाकुर जोगेंद्र धलारिया बलवंत सिंह पंचायत समिति सदस्य विपिन सकलानी अजीत सिंह विपिन कुमार प्रीति ठाकुर आशा ठाकुर रीता ठाकुर विनोद शर्मा और समस्त ग्राम पंचायत सकलाना वासियों ने गहरी खुशी जाहिर की है और यह दायित्व मिलने पर सुरेन्द्र ठाकुर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।












