सुंदरनगर के जरल की बेटी ने आल इंडिया रैंक वन में पास किया एम्स का कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम
एम्स के पेरामेडिकल स्टाफ की आल इंडिया स्तर पर हुई एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम में सुंदरनगर के जरल गांव की प्रतिभा ने पूरे भारत मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गरीब परिवार से सम्बंध रखने वाली इस बेटी के पिता सुरेंद्र दिहाड़ी पर काम करते है। जबकि माता गृहणि है। प्रतिभा बेशक आर्थिक तौर पर मजबूत नही है। मगर शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली इस बेटी ने अपनी काबलियत पर पहले पीजीआई चंडीगढ़ से लैब तकनिकीशयन की ट्रेनिंग की। उसके बाद एम्स पैरामेडिकल का कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम पहले ही झटके से पास कर लिया और आल इंडिया लेवल पर नंबर ओ वन रैंक भी हासिल कर लिया। हालांकि वह डॉक्टर बनना चाहती थी, मगर आर्थिक समस्या के चलते उसने पेरामेडिकल स्टाफ की तरफ जाने के लिए प्रयास शुरू किया और अब वह इसमें कामयाब हो गई है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अब उसकी सरकारी नौकरी भी देश मे किसी भी एम्स में लगने वाली है। उसकी माता भावना ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी बेटी ने अपनी पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। प्रतिभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुओं को दिया है।












