नगर निगम मंडी की सख्ती, तहबाजारियों के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई
नगर आयुक्त कार्यालय में शहर के रास्तों में तहबाजारियों की रोज-रोज आ रही अवरोध की शिकायतों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम मंडी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम ने गश्त के दौरान चौहाटा से लेकर पड्डल तक सभी रास्तों से अतिक्रमणकारी हटाए और चेतावनी दी अगर दोबारा रास्तों को बाधित किया, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












