प्रदेश के मशहूर गायक एसी भारद्वाज का बांकी पहाड़न गाने का पोस्टर लांच
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज के नए गाने बांकी पहाड़न का पोस्टर मंगलवार को सुंदनगर के सुकेत हट में प्रदेश के किया गया।पोस्टर लांच के अवसर एसी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नए गाने बांकी पहाड़न को यूट्यूब उन्होंने खुद लिखा और गाया है और शिमला की प्रिया गौतम ने इस गाने में अभिनय किया है,दी कायरोन कामेश ने संगीत दिया है जबकि त्रिनेत्रा हॉउस प्रोडक्शन द्वारा इस गाने का फिल्मांकन किया गया है।एसी भारद्वाज ने बताया कि इस गाने में पहाड़ी महिला की सुंदरता का वर्णन किया गया है कि पहाड़ी महिला कोई भी परिधान पहने वह हमेशा बेहद खूबसूरत लगती है।
इस गाने में बेहतरीन सहयोग के फ़ीट ऑफ फायर टीम और एमडी अमित भाटिया का हमेशा की तरह महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस गाने की शूटिंग मनाली की हसीन वादियों में वर्षा और बर्फबारी के दौरान हुई है और कुछ भाग पालमपुर की वादियों में भी फिल्मायान किया गया है।इस अवसर पर फीट ऑफ फायर डांस एकेडमी के एमडी अमित भाटिया,कोरियोग्राफर विजय सोनी और जगदीश उपस्थित रहे।












