द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एन एच को लेकर मिले भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सक्षम भारत के प्रदेश सह सचिव कुलदीप नेगी ने मंडी नगाण वाया गागल एन एच को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके कार्यकाल में उनसे भेंट की। कुलदीप नेगी ने केंद्रीय मंत्री को सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में धर्मशाला में 17 नए राष्ट्रीय उच्च मार्गों की घोषणा की थी। उनमें से एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी से नगाण वाया गागल, चैलचौक, जंजैहली, छतरी (एमडीआर –24) को घोषित किया था। लेकिन सरकारी जमीन पर कुछ अवैध कब्जाधारियों ने 14 सितंबर 2016 को हिमाचल सरकार पर दबाव डालकर भूतल परिवहन मंत्रालय से डडौर से नलसर परिवर्तित करवा दिया था। अब पुनः इस राष्ट्रीय राजमार्ग को मंडी से वाया बैंहना गागल कुम्मी नलसर से निकालने की मांग जोर पकड़ रही है। जिसको लेकर बुधवार 19 मार्च को भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप नेगी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। उन्होंने बताया कि इससे बल्ह विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों के लगभग 50 हजार संख्या वाली आबादी को सीधा फायदा होगा। कुलदीप नेगी ने बताया कि नितिन गडकरी ने इसे बहुत ध्यानपूर्वक समझा व आश्वासन दिया तथा इस राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरा करने की दृढ़शक्ति दिखाई। कुलदीप नेगी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने संसद के व्यस्त सत्र के दौरान अपना बहुमूल्य समय निकाल कर उनकी समस्या को गौर से सुना तथा आश्वासन दिया। जिसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।












