प्रदेश सरकार हर मोर्चे में विफल: भाजपा
सरकाघाट मंडल भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सरकाघाट मैं मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता पर नए-नए फैसले थोपे जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं चिट्ठा माफिया शराब माफिया नशा माफिया खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। युवा नशे से मर रहे हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास कार्य बंद हैं, केंद्र से आए पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर पूरे विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं। स्कूलों में अध्यापक नहीं अस्पतालों में डॉक्टर नहीं दफ्तरों में बाबू नहीं बसों को चलाने के लिए ड्राइवर कंडक्टर नहीं बसों की हालत खराब है जगह-जगह खड़ी हो जा रही है। बुजुर्गों व विधवाओं के लिए कई माह से पेंशन नहीं पटवारी कानूनगो की हड़ताल से प्रदेश की जनता त्रस्त है प्रदेश सरकार ने चुनावों से पहले जो लोगों से 10 गारंटियां की थी, वह एक भी पूरी नहीं की। वर्तमान सरकार लोगों को झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश चंदेल, केएल राणा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री संदीप जस्वाल, शिवम शर्मा, प्रकाश पटियाल, अनिल चंदेल, आशीष शर्मा, विवेक शर्मा, सोहन सिंह, विपिन ठाकुर, कमलेश नेगी सहित मंडल व पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












