केंद्रीय विद्यालय महादेव में स्प्रिंग कैंप किया जा रहा आयोजित
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय महादेव में थ्री डी ग्रुप सुंदरनगर द्वारा दस दिवसीय स्प्रिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। स्प्रिंग कैंप में थिएटर, योग, नृत्य, चित्रकला और कलाकृतियों के निर्माण के कौशल का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जा रहा है। इस कैंप में चित्रकला का प्रशिक्षण प्रेरणा ठाकुर, कलाकृति का विजेता सेन, लेखन का प्रशिक्षण नर्वदा, नृत्य का प्रशिक्षण अनुपमा शर्मा, योग का प्रशिक्षण राजेन्द्र कुमार, कहानी व कविता लेखन का प्रशिक्षण कृष्ण चंद महादेविया और थिएटर का प्रशिक्षण चेतराम द्वारा दिया जाएगा। इस कैंप में आराध्या, मन्नत, रितिका, अंजली, करसम, दुर्गा, खुशबू, रिया, आराध्या शर्मा, मैथिली, सचिन, योगेश, पियुष, दिनेश, फैजल, लावन्या, महबूब, विहान, लक्की,पायल, शिवा, उत्कर्ष, रितिक, श्रेया, कशिश, आयशा, फातिमा, शिफान, श्री कृष्ण,परिधि, आदि बच्चों द्वारा यह प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों में नए कौशल विकसित होंगे और तनाव से मुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निरंतर इस तरह के शिविरों व कार्यशालाओं का आयोजन थ्री डी ग्रुप के द्वारा करवाया जाता रहा है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।












