समाजसेवी रोशन लाल शर्मा ने आनंद धाम वृद्ध आश्रम देहरी में मनाया अपना 74वां जन्मदिन
सुंदरनगर के हरिपुर शहरी क्षेत्र से संबंधित समाजसेवी रोशन लाल शर्मा ने बुधवार को अपना 74वां जन्मदिन आनंद धाम वृद्ध आश्रम देहरी में वृद्ध लोगों के बीच में मनाया। ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थली देहरी में समाजसेवी रोशन लाल शर्मा ने वृद्ध लोगों का कुशलक्षेम पूछा उनके लिए फलाहार आदि का प्रबन्ध कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आश्रम के प्रमुख पीएस गुलेरिया सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने शिरकत कर समाजसेवी शर्मा को बधाई दी तथा वृद्ध लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दी।












