छोटी काशी मंडी में धूमधाम से मनाएगा जाएगा सिद्धार्थी विक्रमी संवत 2082
छोटी काशी मंडी में सिद्धार्थी विक्रमी संवत 2082 का शुभारंभ समारोह बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी ने कदमताल आरंभ कर दी है। आगामी 30 मार्च को प्रात: ऐतिहासिक सेरी मंच पर भव्य और अद्भुत आयोजन किया जा रहा है। संयोजक नीरज हांडा ने बताया कि सेरी मंच की शुद्धि देशी गाय के गोहर से होगी तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान चिन्हित स्थल में बिना जूतों के प्रवेश होगा और देशी गौवंश के घी दूध दही आदि से हवन यज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को डिब्बे में पैक प्रसाद वितरित किया जाएगा। लोगों को बैठने के लिए सेरी मंच पर लगभग 2000 कुर्सियां लगाई जाएगी। इस मौके पर प्रधान बीसी सरोज, वरिष्ठ उप प्रधान हरीश वैद्य, महासचिव जीसी सैनी, मुख्य सलाहकार डॉ. ओमराज शर्मा, कोषाध्यक्ष मुरारी शर्मा आदि शामिल रहे।












