श्री सत बाडा देव महाराज 22 को करेंगे मेले के लिए प्रस्थान
सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत मलोह नालनी के प्रसिद्ध देवता श्री सत बाडा देव महाराज जी अपनी कोठी से 22 मार्च को प्रस्थान कर रहे है। देवता नालनी से मलोह, बैहली, छजबार, जनदरोह, फागला, बोबर, सलापड, जाबल, सलवाणा, जडोल, हराबाग, पुंघ से होते हुए 2 अप्रैल को सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय मेले में अपनी हाजरी देंगे। यह जानकारी देवता कमेटी के प्रधान भूप सिंह ठाकुर दी। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को कमेटी के सभी सदस्य और भगत मंदिर परिसर पहुंचे और देवता के साथ चले।












