नेर चौक में जनहित ऋण सभा का अधिवेशन संपन्न, शेयर होल्डर्स को 16% लाभांश
दि जनहित ऋण एवं बचत सहकारी सभा सीमित नेर चौक का सामान्य अधिवेशन सभा के उप प्रधान अशोक वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा सचिव मनोज बहल ने सभा की गतिविधियों की रिपोर्ट सभा पटल पर प्रस्तुत की। सचिव ने बताया कि जुलाई 2013 से गठित समिति ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सभा की पूंजी लगभग 8 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। इस वर्ष सभी शेयर होल्डरों को 16 प्रतिशत लाभांश प्रदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सचिव मनोज कुमार ने बताया कि सभा का उद्देश्य बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर सृजित करना है। इस समय सभा के विस्तार पटल लेदा , कंसाचौक, मैरामसीत, लूनापानी तथा मुख्यालय नैर चौक में संचालित है। सभा के चार एजेंट कार्यरत हैं जो घर द्वार धन का संग्रह कर अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं। उप प्रबंधक भावना राणा ने बताया कि वर्तमान में सभा के 1819 शेयर होल्डर बन चुके हैं। निदेशक मंडल से डॉक्टर सीताराम वर्मा, अशोक बलिया, करम सिंह, मेहरचंद, डॉक्टर दुर्गादास, गुरी सिंह दुनी चंद शर्मा, भावना राणा, गीता शर्मा आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।












