रोटेरियन विनोद राठौर होंगे रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के 2026-27 सत्र के अध्यक्ष
रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की अर्धमासिक बैठक में 2026-27 सत्र के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रोटेरियन विनोद राठौर को चुना गया। यह बैठक लक्ष्मी बाजार स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, सचिव सुशील पठानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर अजय ठाकुर ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि विनोद राठौर जुलाई 2026 से क्लब के प्रोजेक्टों को गति देंगे। बैठक में आगामी सत्र 2025-26 के लिए डॉ. चंद्रभूषण शर्मा को अध्यक्ष और अधिवक्ता रणजीत चौहान को सचिव चुना गया। ये दोनों अगले एक वर्ष तक रोटरी क्लब के दायित्वों को संभालेंगे। अजय ठाकुर ने बताया कि मार्च और अप्रैल में जल संरक्षण और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत शहर में वाटर कूलरों के रखरखाव और स्वच्छता की जिम्मेदारी क्लब सदस्यों को सौंपी गई है।
रोटरी क्लब के नए सदस्य
विपुल ठाकुर, जो सतलुज जल विद्युत निगम में अधिकारी हैं, और राजकुमार शर्मा, जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता हैं। वर्तमान अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने बताया कि 2014 में स्थापित इस क्लब के सदस्यों की संख्या अब 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि क्लब हर साल नए अध्यक्ष का चयन करता है और वह स्वयं जुलाई 2025 तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।












