लोहारडी बस ठहराव तक 13 दिन बाद सड़क बहाल
छोटाभंगाल व चौहार घाटी में गत लगभग एक सप्ताह से मौसम साफ होने से जहां चौहार घाटी में लोग अब खेतीबाड़ी के कार्य में जुटने शुरू हो गए हैं वहीं 28 मार्च को हुई भारी बारिश से छोटाभंगाल घाटी में मची तबाही से अभी भी जनजीवन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है। घाटी में बादल फटने जैसी भयानक घटना घटने से मुल्थान– बड़ाग्रां 16 किलोमीटर सड़क मार्ग का जीरो प्वाइंट नाला में एक बड़ा हिस्सा गहरे नाले में तबदील हो गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने भारी मशकत के बाद उस गहरे नाले में बड़े–बड़े पाइपें बिछाने के साथ–साथ बड़ा ग्रां तक जगह–जगह पड़े ल्हासे को उठाकर दिनों ही छोटे वाहनों के लिए वाहनों के लिए खोल दिया है। विभाग की जेसीबी मशीन बड़ाग्रां तक सड़क पूर्ण रूप से बहाली में पूरी तरह से जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर मुल्थान–लोहारड़ी अबरुद्ध हुए 6 किलोमीटर सड़क मार्ग को विभाग ने लोहारडी बस ठहराव तक भारी बारिश के लगभग 13 दिनों बाद गत दिन छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।












