नगर निगम से नाराज है कल्हयार गांव के वाशिंदे
नगर निगम मंडी में नेला वार्ड के उप गांव कल्हयार (दुदर) की बाशिंदे निगम की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट दिख रहे हैं। मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि इस गांव के लिए तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा लिंक रोड बनाया गया था। जिसे पक्का करने के लिए नगर निगम द्वारा कोई कदम नहीं उठा पाया है। गौरतलब है कि नगर निगम मंडी के गठन के दौरान इस गांव को निगम में मिला दिया गया था। जबकि लगभग 125 आबादी वाला यह गांव निगम एरिया से बिल्कुल छिटका हुआ है। इसके चलते यहां के लोग उन्हें निगम से बाहर करने की मांग बार-बार कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि हालांकि गांव में निगम की ओर से कुछ लालटेन यहां लगाई गई हैं। जबकि बरसात के कारण खराब हुए इस लिंक रोड को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। एक जगह पर भूस्खलन के चलते खाई पड़ गई थी जहां से छोटे-मोटे वाहन आगे ले जाना भी मुश्किल हो रहा था। पार्षद को बताने के बावजूद जब यह काम नहीं हुआ तो उन्होंने खुद ही 20 बोरियां सीमेंट की और रेत बजरी के टिप्पर लाकर यह कार्य खुद ही कर दिया। अनंत ज्ञान प्रतिनिधि ने मौके पर स्वयं देखा कि गांव वासियों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से काम किया है।
पार्षद राजेंद्र मोहन ने कहा कि कल्यार गाँव का लिंक रोड 2023 अगस्त माह की भारी बारिश में क्षति ग्रस्त हो गया था , इस उपगाँव में अधिकतर घरों के आगे पीछे पहाड़ी से मिट्टी धंसने के कारण बहुत नुकसान हुआ है । कुछ घरों को राजस्व विभाग के माध्यम से राहत राशि भी मिली है । निगम द्वारा भी घरों की सुरक्षा हेतु उस वक्त तिरपाल भी उपलब्ध करवा दिए गए थे लेकिन वह केवल फौरी राहत थी । इस सड़क हेतु शुरू के भाग में ही क्रेट वाल हेतु निगम से राशि स्वीकृत कर क्रेट वाल का टेंडर लगा लेकिन ठेकेदार ने आज तक यह कार्य नहीं किया। इस कार्य का टेंडर रद्द कर दोबारा टेंडर लगाने हेतु हाउस में कहा जा चुका है । इसी सड़क पर एक अन्य जगह पर उपायुक्त द्वारा उपलब्ध राशि से क्रेट वाल लगाई जा चुकी है। इसके उपरांत भी यह लिंक रोड चालू नहीं हो सका है। उपायुक्त द्वारा क्रेट वाल लगाने हेतु और राशि स्वीकृत की है जिसका टेंडर लग चुका है।












