निजी बस परिचालक पर अभद्र व्यवहार और मनमानी का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज
नागचला के एक बस परिचालक के खिलाफ सवारियों को निर्धारित स्थान पर न उतारने और अभद्र व्यव्हार करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बैहना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंडी से सुंदरनगर रूट की एक निजी बस में गुटकर के लिए बैठी, लेकिन परिचालक ने चक्कर से पीछे बैठने से मना कर दिया। इस पर महिला ने परमिट की बात कही, तो परिचालक ने अभद्र व्यवहार किया और 50 रुपए देने के वाबजूद बकाया राशि भी नहीं हटाई, जबकि वहां के मात्र 15 रुपए लगते थे। शिकायत में कहा है कि परिचालक यहीं नहीं माना उसने बस को निर्धारित स्थान गुटकर से एक किलोमीटर आगे उतारा। इस पर महिला ने सारे सबूत एकत्र कर अधिवक्ता रवि बधान के माध्यम से एसपी मंडी को शिकायत दी। इसकी प्रतियां प्रिंसिपल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट शिमला व माननीय उच्च न्यायालय शिमला को कार्रवाई के लिए भेजी है। शिकायत में निजी बस चालकों की मनमानी को लेकर कार्रवाई की मांग की है।












