नशा मुक्त समाज को व्यक्तिगत जागरूकता जरूरीछ: डीएसपी
नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलवाहन में डीएसपी भारत भूषण की अध्यक्षता में ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर द्वारा ग्रामीण महिलाओं और सामाजिक संगठनों से चिट्टा इस्तेमाल करने वालों व इसमें संलिप्त लोगों को पकड़वाने के लिए आवाहन किया गया। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक भयंकर सामाजिक अभिशाप है इसे जड़ से खत्म करने के लिए सबको आगे आना होगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पंकज चौधरी ने नशा मुक्त अभियान में ग्रामीणों की सामाजिक भूमिका की बात कही। एसएचओ धनोटू ने भी चिट्टा के दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, महिला मंडल प्रधान ममता देवी, वेटरनरी डॉ. राकेश शर्मा, आईसीडीएस पर्यवेक्षक संदीप चौहान, पंचायत सचिव लेखराज यादव व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।












