31 मार्च तक भरें बिजली बिल, अन्यथा कट सकती है सप्लाई: विद्युत विभाग
उपमंडल सरकाघाट विद्युत सहायक अभियंता विद्युत ई. राज सिंह पराशर ने कहा कि कुछ विद्युत उपभोक्ताओं ने फरवरी महीने का बिजली बिल अभी तक जमा नहीं करवाए हैं, वे 31 मार्च तक अपना भुगतान कर दें। समय पर बिल जमा न करने पर विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर सकता है। कई सरकारी और निजी उपभोक्ताओं पर बड़ी बकाया राशि लंबित है। इनमें जल शक्ति विभाग 58,28,207.95, प्रिंसिपल सरकाघाट 25,281, रेंजर ऑफिस 13,642, असिस्टेंट अटॉर्नी 11,442, उपमंडल अधिकारी 10,829, तहसीलदार सरकाघाट 12,264, अन्य घरेलू उपभोक्ता 12,57,281.50 और व्यावसायिक उपभोक्ता 9,07,682.22 की बकाया राशि शामिल है। सहायक अभियंता विद्युत ईं. राज सिंह पराशर ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर भुगतान करें अन्यथा 31 मार्च के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के बकायेदारों की बिजली काट दी जाएगी।












