केंद्र सरकार की एसएमएएम योजना का पांवटा ब्लॉक को 40 लाख रुपए का मिला बजट
केंद्र सरकार की कृषि मशीनीकरण पर उपमिशन योजना (एसएमएएम) के तहत किसानों को कृषि मशीनरी खरीदने के लिए 50 से 80 फीसदी तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे उन्हें कम लागत पर कृषि मशीनरी मिल सकेगी। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब ब्लॉक की अगर बात करें तो किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए 40 लाख रुपए का बजट उपलब्ध हुआ है। कृषि विकास अधिकारी पांवटा साहिब मनजीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई कृषि मशीनीकरण पर उपमिशन योजना के तहत किसानों को कृषि के विभिन्न उपकरण खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना में किसान ट्रैक्टर समेत गेहूं निकालने वाली मशीन और अन्य कृषि उपकरण खरीद सकते हैं। जिसके लिए पांवटा साहिब कृषि विभाग को करीब 40 से लाख रुपए का बजट उपलब्ध हुआ है । योजना का किसान पहले आओ पहले पाओ से लाभ उठा पाएंगे। योजना के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।












