विश्व जल दिवस पर आईटीआई जोगिंद्रनगर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंद्रनगर में विश्व जल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्या, इं. नवीन कुमारी ने की। कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें संस्थान के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जल संरक्षण विषय पर चिरंतन (एसओटी व्यवसाय) ने प्रथम, नीलाक्षी (कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय) ने द्वितीय और प्रमिला (एमएमवी व्यवसाय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा विषय पर निधिका (ड्रेस मेकिंग व्यवसाय) प्रथम, फूला (ड्रेस मेकिंग व्यवसाय) द्वितीय और ईशा (कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय) तृतीय स्थान पर रहीं। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष (एमएमवी व्यवसाय) ने प्रथम, मोहित (इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय) ने द्वितीय और ललित (कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या इं. नवीन कुमारी ने कहा कि जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा वर्तमान समय की महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से इन विषयों पर जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।












