एक सौ एक वर्षीय समाज सेवी का निधन
सुंदरनगर चौक गांव की मशहूर समाज सेवी चेत उर्फ कैला राम का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। चेतराम उर्फ कैला राम सुकेत रियासत में पानी के महकमे में पानी प्रदाता थे। उसके बाद देश आजाद होने पर राज्य सरकार के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी के रूप में काम करने लगे। कैलाराम मिलनसार, परिश्रमी, समाज सेवा के लिए आगे रहने वाले व्यक्ति थे। गांव के नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत और राजा राजा लक्ष्मण सेन के समय के राजकाज की जानकारी रखते थे। मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार को भी बहुत नजदीक से उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सुंदर नगर में कई बार वार्तालाप किया है। यह गौरतलब है कि चेत राम उर्फ कैला राम प्रसिद्ध लेखक और कवि पवन चौहान के दादा श्री थे। उनके निधन पर गंगा राम राजी, कृष्ण महादेविया, मनोज चौहान, रोशन खत्रवाड़ू, रत्न शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, सूबेदार भगत राम ने शोक व्यक्त किया है। अनेक गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से संवेदना व्यक्त की है।












