सेवानिवृत्त डेढ़ दर्जन सैनिकों को पशुपालन विभाग में जल्द मिलेगा रोजगार
सेवानिवृत्त डेढ़ दर्जन सैनिकों को पशुपालन विभाग में रोजगार मिलेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर और अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हि.प्र. के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का एक दल कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार से मिला और स्थिति से अवगत करवाया। चमन राही ने कहा कि भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त सैनिक जैक राइफल, पंजाब रेजीमेंट, डोगरा रेजीमेंट व एयरफोर्स से सेवानिवृत्त करीब डेढ़ दर्जन सैनिकों को पशुपालन विभाग में रोजगार मिलेगा। सैनिक वेलफेयर पूर्व सैनिक रोजगार सैल हमीरपुर ने 15 जनवरी 2025 को मानदंडों के अनुरूप निदेशक पशुपालन विभाग को इनका केस भेजा था, लेकिन वहां यह मामला लटका रहा। अंतत: गंगूराम मुसाफिर और राज्य प्रवक्ता चमन राही के हस्तक्षेप से मामला आगे बढ़ा। पूर्व सैनिकों के दल में रमेश कुमार मसेरन, अभिषेक डोगर परागपुर कांगड़ा, राजेंद्र कुमार नौबाही देवी, अशोक कुमार बमसन, दिवेंद्र कुमार लेदा, सुनील कुमार घुमारवीं, अनिल कुमार अप्पर बैहली सुंदरनगर, ईश्वर दास कटिंडी, नवीन कुमार बिलासपुर, सुरेश कुमार बल्ह, इंद्रपाल कटिंडी, रजनीकांत द्रंग, राजकुमार सदर, शेषराम टांडू, पितांबर लाल कोटली, बलवंत सिंह उना, सुनील कुमार हमीरपुर, गगन पधियूं सदर मंडी, मानचंद कांगड़ा शामिल रहे।












