मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युकां ने अस्पताल में बांटे मरीजों को फल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सरकाघाट युवा कांग्रेस की अध्यक्षता में सरकाघाट विधानसभा के हॉस्पिटल में युवा टीम के साथ मिलकर अस्पताल में उपचाराधीन स्थानीय जनता, बुजुर्गों और बच्चों को फल और जूस बांटे एवं सबका हाल जाना तथा इस युवा टीम ने सरकाघाट के युवाओं को भी संदेश देने का प्रयास किया कि आज का युवा जो चिट्टे जैसी महामारी की चपेट में आ रहे हैं उनको अपना ध्यान इस प्रकार समाज सेवा की ओर आकर्षित करना चाहिए, ताकि वो एक सभ्य समाज और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके। सरकाघाट युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि हमारी संपूर्ण टीम समाज सेवा और युवा वर्ग के हर दुख और सुख में उनके साथ एक परिवार की तरह खड़े हैं। इस मौके पर जिला मंडी महासचिव डी.एल. राव, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल राठौर, मंडलम अध्यक्ष साहिल, युवा नेता पंकज नेगी, विक्की, ललित, निशांत कुमार और इनकी समस्त टीम ने एक अच्छा प्रयास समाज के लिए किया।












