एनडीआरएफ ने चड्याना में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित किया
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन द्वारा नगर निगम वार्ड नेला के गाँव चड्याना में सामुदायिक भवन में लोगों को आपदा से निपटने के उपायों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महिला मंडल चड्याना की सदस्याओं व अन्य निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद राजेन्द्र मोहन भी इस बल के अधिकारियों व जवानों के साथ उपस्थित रहे।












