एफपीपो धर्मपुर के कार्यों का निरीक्षण करने भराड़ी पहुंचे एनसीडीसी रीजनल डायरेक्टर भूपेन्द्र मंडावी
राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम के रीजनल डायरेकर भूपेंद्रा मंडावी व अन्य अधिकारियों ने आज एफपीओ धर्मपुर के कार्यों को जांचने व यहां पर हल्दी पाउडर व मोटे अनाजों का आटा, लोकल फलों का आचार इत्यादि बनाने का लघु उद्योग स्थापित करने के लिए एफपीओ द्वारा बनाई डीपीआर का व्यवहारिक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से भराड़ी स्थित ऑफिस का दौरा किया। उनके साथ सीबीबीओ के प्रबधंक हर्ष कुमार सिंह और डॉ. हरदयाल सिंह भी उपस्थित रहे। एफपीओ प्रबधंक कमेटी के अध्य्क्ष सुरेश पठानिया एवं कार्यसमिति के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह की सहअध्यक्षता में एफपीओ कार्यसमिति एवं प्रोसिसिंग सेंटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें अब तक के कामों की समीक्षा की गई।सचिव भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि एफपीओ ने पिछले दो साल में सबसे ज्यादा डेढ़ हजार सदस्य बना कर हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है और छह स्थानों पर महिलाओं द्वारा संचालित प्रोसिसिंग सेंटर पंजीकृत किये हैं और अब उन्हें एक उद्योग का रूप देने के लिए एनसीडीसी को परियोजना मंजूरी के लिए भेजी है जिसकी व्यवहारिकता जांचने के लिए आज टीम यहां आयी है और जल्दी ही यहां पर उद्योग स्थापित कर लिया जायेगा।एनसीडी के रीज़नल डायरेकर ने एफपीओ धर्मपुर इस छोटी सी समयावधि में इतनी जल्दी उद्योग लगाने व प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह एफ़पीओ जिस प्रकार से काम कर रहा है वह प्रदेश में ही नहीं अपितु देश भर में सहकारिता का एक सफ़ल मॉडल बनकर उभरेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लघु उद्योग स्थापित करने वाला ये पहला एफ़पीओ बनने जा रहा है जिसे एनसीडीसी वित्तिय मदद प्रदान करने जा रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्धारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, हल्दी और मक्की उत्पादन को बढ़ावा देने और केंचुआ खाद बनाने को इस बजट प्रस्ताव में प्राथमिकता दी है लेकिन एफ़पीओ धर्मपुर ने इसमें पहले से ही शुरुआत कर दी है और मोटे अनाज, हल्दी व केंचुआ खाद बनाना शुरू कर दिया है और अब इसे बड़े पैमाने पर करने में सरकार व एनसीडीसी इनकी मदद करेगी। एफपीओ द्वारा डॉ. कुलदीप गुलेरिया के मार्गदर्शन में समौड़ और खनोउड़ में महिलाओं द्वारा तैयार की गई वर्मी कम्पोस्ट-केंचुआ खाद को भी बिक्री के लिए रीजनल डारेक्टर के कर कमलों से लांच किया गया।वहीं जोढन फूड प्रोसिसिंग सेंटर को एफएसएसएआई प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। आज की बैठक में रणताज़ राणा, सूरत सिंह सकलानी, कुलदीप गुलरिया, प्रेम सिंह, रुप चंद, युद्धवीर ठाकुर, रमेश पालसरा, भूपेंद्र भूप्पी, रजनी सकलानी, कमला ठाकुर, शोमा देवी, निर्मला पठानिया, सरोजनी बिष्ट, बाला राम विजय कुमार, राजीव आर्य, जगदीश ठाकुर, कै. कश्मीर सिंह, हरिचंद, संत राम, बीरी सिंह, खेम राज, मेहर सिंह पठानिया इत्यादि ने भाग लिया।












