नवीन शर्मा बने देव बाला कामेश्वर मंदिर कमेटी गागल के प्रधान
श्री देव बाला कामेश्वर मंदिर गागल में देव समिति द्वारा महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्ष के लिए किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नवीन शर्मा को प्रधान, अक्षय शर्मा व भंवर शर्मा को उपप्रधान बनाया गया। मुख्य सलाहकार प्रकाश चंद अवस्थी पूर्व प्रधान को बनाया गया। खेम चंद शास्त्री, बाबू राम, चंद्रमणी शर्मा, तुलसी राम अग्रवाल, चमन शर्मा, चमन वर्मा, सुशील शर्मा को इस युवा कार्यकारिणी के मार्गदर्शक मंडल हेतु चुना गया।












