हिमाचल डेंटल कॉलेज में आज शुरू होगी राष्ट्रीय एकीकृत ऑर्थोडॉन्टिक कौशल कार्यशाला
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकीकृत ऑर्थोडॉन्टिक कौशल कार्यशाला का शुभारंभ होने जा रहा है। इस कार्यशाला का आयोजन 28 से 30 मार्च तक आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में पूरे भारत से 150 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा देश के विभिन क्षेत्रों से निमंत्रित 25 से भी अधिक उत्कृष्ट वक्ता प्रतिनिधियों को ऑर्थोडोंटिक्स का हुनर अपने व्याख्यान द्वारा तथा हैंड्स-ऑन कार्यशाला के माध्यम से सिखाएंगे। गौरतलब है कि ऑर्थोडोंटिक्स डेंटिस्ट्री की एक विशेष शाखा है जिससे लोगों के टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा किया जाता है। हर वर्ष इसमें कई नई तकनीक और नवीनीकरण होते है, जिससे अवगत होना एक ऑर्थोडोन्टिस्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसको लेकर ही इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन एक अहम भूमिका निभाता है। इस कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के निदेशक व ऑर्थोडोंटिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल सिंगला के मार्दर्शन में डॉ. हररुपिंदर जज, डॉ. विवेक महाजन, डॉ. इंदु धीमान, डॉ. शिखा ठाकुर व डॉ. तरन्नुम सोनी द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला के आयोजन से जहां हिमाचल प्रदेश में डेंटल विद्या का स्तर ऊंचा होगा। वहीं प्रदेश को डेंटल एक्सीलेंस के लिए एक केंद्र के तौर पर स्थापित होने में हिमाचल डेंटल कॉलेज योगदान भी देगा।












