नगर निगम ने नवाजीं मिस हिमाचल प्रथम रनरअप कोमल
नगर निगम के बैठक कक्ष में मिस हिमाचल प्रथम रनरअप 2025 एवं मिस हिमाचल फोटो फेस
2025 के खिताब से नवाजी गईं कोमल को नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कोमल वार्ड नंबर 6 सन्यार्ड की निवासी है। पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि किस तरह कोमल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इस महत्वपूर्ण सम्मान को प्राप्त किया है। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कोमल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि यह खिताब न केवल कोमल की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह हमारे नगर की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र मोहन, योगराज, वीरेंद्र सिंह आर्य, कृष्ण भानु, यशकांत कश्यप, संजय शर्मा एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।












