राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान मैराथन दौड़ से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
नशा मुक्त सुंदरनगर थीम पर आधारित राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेले के दौरान पुरुष व महिलाओं की विभिन्न आयु वर्ग की श्रेणियों के लिए विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का आयोजन शुकदेव वाटिका के समीप झील किनारे से लेकर कंट्रोल गेट तक किया गया। इस दौड़ में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ बुधवार सुबह 8 बजे आईपीएस सचिन हीरामठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आईपीएस सचिन हीरामठ ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैराथन को 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया था जिसमें पुरुष अंडर-15 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रमन, दूसरे कार्तिक जबकि तीसरे स्थान पर शिवांश, महिला अंडर-15 आयु वर्ग में प्रथम नेहा, दूसरे पर श्रेया और तीसरे प्राची, पुरुष 16 से 40 आयु वर्ग में प्रथम अनिल कुमार, दूसरे पर अनीश, तीसरे पर नागेंद्र पाल, महिला 16 से 40 आयु वर्ग में प्रथम मानसी, दूसरे रिचा शर्मा, तीसरे निधी ठाकुर, पुरुष 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम सुख राम, दूसरे तुलसी राम, तृतीय अमर सिंह, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर सुरेंद्र सिंह, दूसरे पर नारायण सिंह, तीसरे स्थान पर परमानंद रहे।












