संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर में मेधावी सम्मानित
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक सुंदरनगर सोहनलाल ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की पत्रिका शिला मंजरी का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें शास्त्री तृतीय वर्ष के 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त धर्मेंद्र शर्मा व शास्त्री तृतीय वर्ष के 2023.24 में प्रथम स्थान प्राप्त मीनाक्षी शर्मा को कर्नल भीम सिंह राघवा द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इसी के साथ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष से ईशिमा, सुनैना व यशस्वी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय, प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष में परीक्षित शर्मा, नेहा व नेहा क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय, शास्त्री प्रथम वर्ष में नम्रता उप्पल, प्रीति व पल्लवी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय, शास्त्री द्वितीय वर्ष में मीनाक्षी शर्मा, आंचल व लुकेश क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय तथा शास्त्रीय अंतिम वर्ष में धर्मेंद्र शर्मा, धृतिका धीमान व अनु देवी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष में चंपा कुमारी अंकित व अपेक्षा ठाकुर, प्राक्शास्त्री द्वितीय वर्ष में सुनैना, ईशिमा व स्नेहा, शास्त्री प्रथम वर्ष में परीक्षित, नेहा व नेहा, शास्त्री द्वितीय वर्ष में नम्रता उप्पल, प्रीति व पल्लवी तथा शास्त्री तृतीय वर्ष से मीनाक्षी शर्मा, लुकेश कुमार व निकिता को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा शीघ्र ही महाविद्यालय के नवीन भवन के निर्माण का शुभारंभ करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त आचार्य, कर्मचारी वर्ग व छात्र उपस्थित रहे।












