मथियाना स्कूल के छात्रों ने आईटीआई जोगिंद्रनगर में किया शैक्षिक भ्रमण
राजकीय उच्च विद्यालय मथियाना तहसील पधर जिला मंडी के विद्यार्थियों ने बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंदरनगर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्थान के प्रशिक्षकों ने छात्रों को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक वाहन, ड्रेस मेकिंग, सिलाई तकनीक, सतही अलंकरण तकनीक कढ़ाई) और सौंदर्य विज्ञान (कॉस्मेटोलॉजी) जैसे विभिन्न व्यवसायों से अवगत कराया। छात्रों को इन व्यवसायों में प्रशिक्षण, उद्योगों में रोजगार के अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके करियर निर्माण में सहायता प्रदान करना था। छात्रों ने इस अनुभव को बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।












