मंडी की श्रेया राणा ने हॉलीवुड में चमकाया हिमाचल का नाम
हिमाचल की फिल्म निर्माता श्रेया राणा की नई आने वाली फिल्म ‘द सरीन प्लेस’ को वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है जोकि हिमाचल ही नहीं अपितु पूरे भारत के लिए गौरव की बात है । श्रेया राणा मूलतः सरकाघाट, मंडी की निवासी हैं उनके पिता कॉलेज में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हैं तथा वर्तमान में सेवा भारती मंडी के जिला अध्यक्ष हैं । श्रेया की प्रारम्भिक शिक्षा उनके पैतृक गांव के स्कूल से हुई है । 2017 में उन्होंने हिमाचल की खूबसूरत वादियों से लाॅस एंजलिस की उड़ान भरी तथा न्यूयार्क फिल्म अकादमी से निर्देशन और प्रोडक्शन की पड़ाई पूरी की, और एक सफल महिला निर्माता के रूप में हाॅलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है । इससे पहले भी उनकी फिल्म आयशा को "आडियंस चाॅइस अवार्ड" से नवाजा जा चुका है । तथा 40 से अधिक देशों में एक साथ प्रदर्षित किया गया । उनकी हर फिल्म में अक्सर संवेदनशीलता और कलात्मकता का गहन मिश्रण समाया होता है । "द सरीन प्लेस" की कहानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक व्यंग्यात्मक फिल्म है जो हाॅलीवुड में कदम रखने के लिए संघर्षरत है और नए उभरते कलाकारों और निर्माताओं का आने वाली चुनौतियों दर्शाती है । यही कारण है कि इस फिल्म को वर्ल्ड प्रीमियर 2025 के लिए चुना गया है जोकि हमारे लिए बहुत बडी खुशी की बात है और हिमाचल के लिए गौरव के क्षण ।












