मंडी जिला सीनियर क्रिकेट टीम का चयन 16 मार्च को
एक दिवसीय जिला मंडी सीनियर क्रिकेट टीम का चयन 16 मार्च को राजकीय बहुतकनीकी के खेल मैदान में सुबह 10 बजे किया जाएगा। मुख्य चयनकर्ता कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि ये चुनी हुई टीम 4 अप्रेल से शुरू हो रही अंतर जिला एक दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ी कलर ड्रेस पहन कर इस ट्रायल को देंगे। इस चयन ट्रायल के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो टीम का चयन करेगी। मंडी जिला की टीम अपना पहला मैच 4 अप्रैल को किनौर के साथ, 6 अप्रैल को बिलासपुर के साथ, 9 अप्रैल को ऊना के साथ, 10 अप्रैल को हमीरपुर के साथ व 11 अप्रैल को चंबा के साथ खेलेगी। यह सभी मैच पेखूबेला और संतोषगढ़ के मैदान में खेले जाएंगे।












