महिला को किए गंदे इशारे, मामला दर्ज
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में दुकानदार महिला को गंदे इशारे करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई एफआईआर में लोअर बैहली निवासी पीड़ित महिला ने कहा है कि वह शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और तेल को बोतल मांगने लगा। जब उसने पूछा की कौन सी बोतल चाहिए तो उसने आपत्तिजनक जवाब दिया और हाथ पकड़कर गंदे इशारे करने लगा। डीएसपी भारत भूषण ने बताया एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।












