डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में एलएमसी की बैठक आयोजित
डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में गुरुवार को स्थानीय प्रबंधन समिति (एलएमसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जोन-सी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी के.एस. गुलेरिया और विद्यालय प्रबंधक आर.एस. राणा ने की। बैठक की शुरुआत वैदिक हवन से हुई। इस दौरान विद्यालय में फ्लैट पैनल और प्रोजेक्टर स्थापित करने, जिससे छात्रों में विभिन्न विषयों के प्रति रुचि बढ़े, विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित प्रणाली तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन पर गहन चर्चा हुई। बैठक में संजीव ठाकुर (प्रधानाचार्य, डीएवी ग्रयोह), चंद्रेश्वर (प्रधानाचार्य, डीएवी गोहर), प्रशांत शर्मा (प्रधानाचार्य, डीएवी नेरचौक), चंद्रिका (प्रधानाचार्य, डीएवी कटराईं), प्रिंस ठाकुर (प्रधानाचार्य, डीएवी लडभड़ोल), आर.जी.एम.सी. महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की सहायक प्रोफेसर बिमला शर्मा और आरती शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा, विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी लिए गए।












