हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक धनोटू के गेट के साथ शराब की बोतलें और फैला कूड़ा -कर्कट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग नं 21 से सटे यानी गांव धनोटू से सटे हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जो सब्जी मंडी धनोटू परिसर से भी पूर्णतया जुड़ा हुआ है के मेन गेट के साथ शराब की बोतलें और और फैला कूड़ा-कर्कट साफतौर पर देखा जा सकता है। भीड़भाड़ वाले ग्रामीण इलाके धनोटू के यहां सरकार के अंतर्गत बैंकों सहित काफी दफ्तर इत्यादि भी हैं जिनके यहां बाहर एक बड़ा भाग समुचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण अपने हाल पर पड़ा है और अवसरवादी लोग खा-पीकर पॉलीथिन एवं शराब की बोतलों का कचरा जगह-जगह फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे बढ़ती गंदगी चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि बड़े पैमाने पर धड़ पकड़ न होने से बेखौफ यह सामाजिक बुराई यानी हार्ड ड्रिंक के नशे का प्रयोग खुल्लमखुल्ला समझ में आता है। ऐसे में नहर किनारे का एक बड़े भाग में शराब की बोतलें बिखरी पड़ी देखी जा सकती हैं और सरकारी क्षेत्र के एक बड़े भाग को भी यह सब बाहर से ही सही मगर छू जरुर रहा है जिसमें पंचायत जुगाहण का लिखा एक बोर्ड भी लपेटे में देखा जा सकता है, जिससे अफसोस जाहिर करते हुए एक बड़े बुद्धिजीवी वर्ग में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों ने उपायुक्त मंडी से पुरजोर मांग की है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां शराब की बोतलें यहां -वहां डालने वालों पर शिकंजा कसा जाए वहीं किसी भी प्रकार का कूड़ा -कर्कट फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।












