लॉर्ड बुद्धा कॉलेज की स्पोर्ट्स मीट में कनिका और संवेद बने चैम्पियन
अप्पर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन प्रिंसिपल डॉ आशुतोष की अध्यक्षता में किया है। स्पोर्टस मीट के शुभारंभ अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक वीएस शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स में मीट में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में चौथे सेमेस्टर की कनिका प्रथम, दूसरे सेमेस्टर की पूजा द्वितीय तथा चौथे सेमेस्टर की रितिका तीसरे स्थान पर रही जबकि छात्र वर्ग की दौड़ में चौथे सेमेस्टर का संवेद प्रथम, दूसरे सेमेस्टर का हर्ष गारला द्वितीय जबकि दूसरे सेमेस्टर का संतोष तीसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की रस्साकस्सी में चौथा सेमेस्टर जबकि छात्रा वर्ग में दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं की थ्री लेग रेस में कल्पना और पूजा की जोड़ी प्रथम, कनिका और प्रिया दूसरे तथा शानू और जानवी तीसरे स्थान पर रही। छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे सेमेस्टर की छात्राएं विजेता रही जबकि लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने बाजी मारी। कैरम बोर्ड में चौथे सेमेस्टर की तमन्ना और इंदुबाला विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में चौथे सेमेस्टर की शिवानी और अभिषेक विजेता रहे। लड़कों की शाटपुट में संवेद ने प्रथम, दिनेश ने द्वितीय जबकि अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं लड़कियों में पूनम ने प्रथम, किरण ने दूसरा और दिव्या भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में दिव्या भारती ने बाजी मारी। लंबी कूद में छात्र वर्ग में संवेद ने पहला, निखिल ने दूसरा और रोबिन ने तीसरा जबकि छात्रा वर्ग में दिव्या भारती ने पहला, कनिका ने दूसरा और ज्योति राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में संतोष ने पहला और अक्षय ने दूसरा स्थान हासिल किया। लेमन रेस में युक्ति ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और उपासना ने तीसरा स्थान हासिल किया। फ्रॉग रेस में दिव्या भारती ने पहला और प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में छात्र वर्ग में प्रिंस और उज्ज्वल जबकि छात्राओं में युक्ति और मनीषा विजेता रही।












