प्रतियोगिताओं में काजल व रीना ने मारी बाजी
राजकीय डिग्री महाविद्यालय रिवालसर में ‘रोड सेफ्टी क्लब’ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत भाषण प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब समन्वयक प्रो. यश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 छात्रों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय की काजल शर्मा, द्वितीय स्थान पर बीकॉम द्वितीय की प्रीति तथा तृतीय स्थान पर बीए तृतीय की मीना देवी विजेता रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम द्वितीय की रीना, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय की काजल तथा तृतीय स्थान पर बीए प्रथम की संजना विजेता रही। इस कार्यक्रम में ‘रोड सेफ्टी क्लब’ के समन्वयक व छात्रा अध्यक्ष ललिता शर्मा ने ‘रोड सेफ्टी जागरूकता’ कार्यक्रम का संचालन कर छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और सभी से आवाहन किया कि वे इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें।












