धर्मपुर राजकीय कॉलेज के 16 छात्र छात्राओं की हुई जॉब प्लेसमेंट
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय, धर्मपुर में जॉब कोच द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 22 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 16 छात्र-छात्राओं का पहले चरण के लिए चयन किया गया जबकि 5 छात्र होल्ड पर रखे गए है। चयनित विद्यार्थियों को बैंकिंग, फाइनेंस, टेलीकॉम, रियल एस्टेट तथा रिटेल सेक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
चयनित विद्यार्थियों की सूची में बैंकिंग सेक्टर के लिए वर्षा, कंचना, प्रिया, भारती, साहिल, अजीत, मोनिका एवं अर्चना, फाइनेंस सेक्टर के लिए तनुजा, एरोन एवं मंदीप, टेलीकॉम सेक्टर के लिए महक एवं मुस्कान, रिटेल सेक्टर के लिए रजत एवं रिया और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अंकुश का चयन हुआ है। जॉबकोच के एचआर हेड, राजीव नायर ने ईमेल के माध्यम से यह जानकारी महाविद्यालय को प्रेषित की। चयनित विद्यार्थियों का अगला साक्षात्कार चरण मई-जून में चंडीगढ़ में विभिन्न कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने चयनित विद्यार्थियों को चयनित प्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, महाविद्यालय के सभी संकायों के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रो. मनोज ने रिज़्यूमे निर्माण पर एक पीपीटी की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रमेश शर्मा, करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. शैली ठाकुर और प्रो. पूजा भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।












