भंगरोटू में 15 अप्रैल को होगी जय लखदाता छिंज प्रतियोगिता
जय लखदाता छिंज कमेटी भंगरोटू के प्रधान फिरोज खान ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंगरोटू छिंज प्रतियोगिता का आयोजन 15 अप्रैल को भंगरोटू के ऐतिहासिक छिंज मैदान में किया जाएगा, जिसमें छोटी व बड़ी माली के लिए अलग-अलग मुकाबले करवाए जाएंगे तथा विजेता पहलवानों को गुर्ज सहित अच्छी धनराशि बतौर इनाम प्रदान की जाएगी। इस मौके पर छिंज कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इस बार छिंज कमेटी भंगरोटू के सदस्य व्यापार मंडल नेरचौक के प्रधान के सहयोग से अपनी ऐच्छिक निधि से 14 अप्रैल को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी करवाएगी। उपरोक्त बैठक का आयोजन राम चंद्र चौधरी उपनिदेशक कृषि की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य संजय चौधरी सचिव, रमेश मारवाड़ कोषाध्यक्ष, मनीराम, रमेश आर्य, केसर सिंह, विनोद आर्य, हरीश शर्मा सहित व्यापार मंडल नेरचौक अध्यक्ष अमृतपाल सिंह भी उपस्थित रहे।












