बच्चों को नशे से दूर रखना जरूरी: नीरज हांडा
सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिक सभा के प्रवक्ता नीरज हांडा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नशे के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। घर परिवार में बच्चों के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन और खर्चों में हो रही बढ़ोतरी को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर सबको नशे के खिलाफ शपथ लेने की आवश्यकता है। वर्तमान में बच्चा कोई भी नशा करता हो वह एक न एक दिन चिट्टे का नशा करने लग रहा है, इसलिए हर प्रकार के नशे से बच्चों को दूर रखना होगा।












