समखेतर वार्ड में दी सिटीजन सेवा पोर्टल की जानकारी
स्वच्छ शहर स्मद्ध शहर अभियान के तहत वार्ड नंबर 11 समखेतर में पार्षद निर्मल वर्मा व वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा में पार्षद दीपाली जसवाल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजनमानस को सिटीजन सेवा पोर्टल बारे जागरूक किया गया। लोग अपनी समस्याओं को https://citizenseva.hp.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। इससे आम जनमानस को बार बार कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा और उनकी शिकायतों का निवारण घर बैठे ही हो जाए। इस शिविर में आम जनमानस ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं बारे अवगत करवाया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुछ समस्याओं का निष्पादन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। पोर्टल के माध्यम से व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर का भुगतान और रजिस्ट्रेशन, अनुमतियां होर्डिंग, कैनोपी, विज्ञापन आदि के लिए, पालतू कुता पंजीकरण, कचरा संग्रहण, सामुदायिक हॉल और मैदान की बुकिंग, नगर निगम से संबंधित शिकायतें, संपत्ति प्रबंधन, आरडीएफ मॉनिटरिंग आदि का समाधान किया जाएगा।












