होली का पर्व धूमधाम से मनाया, बच्चों में देखा गया खासा उत्साह
वीरवार को मनाया गया होली का पर्व यानि जिसे छोटी होली का नाम भी दिया गया क्षेत्र भर में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जगह-जगह एक -दूसरे को रंग लगाया और होली मुबारक कहा। होली पर्व पर लोग बड़े ही खुश नजर आए और गांव अथवा शहर खासकर चौक -चौराहे पर डीजे की धुनों -गाने बजाकर झूमते -नाचते रहे ऐसे में बड़े ही उत्साहित बच्चों की टोलियां भी इधर-उधर एक दूसरे पर गुलाल डालते रहे और पिचकारियों का भी खूब प्रयोग करते दिखे । सड़कों पर होली यानी रंगों का पर्व -त्यौहार मनाने का जोश युवाओं में दोपहिया -चार पहिया वाहनों को हो हल्ला मचाते हुए देखते ही बना। इसके साथ ही शाम के समय लोगों ने अपने-अपने घरों में विधिवत पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया वहीं अग्नि देव को अनाज का नया ताजा पकवान अर्पित कर मत्था टेका। बता दें कि ऐसी भी मान्यता है कि होलिका दहन के मौके पर आग अपने ससुराल चली जाती है इस तरह गर्मी के मौसम में आग से दूर दूर रहते हैं जबकि सर्द ऋतु में मायके में होती है और लोग उसके पास रहकर स्वास्थ्यवर्धक जीवन यापन करते हैं।












