लॉर्ड्स में मनाया गया हर्षोल्लास से होली का त्यौहार
सुप्रसिद्ध स्थानीय पाठशाला लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल में होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण रंगों और खुशियों से सराबोर था जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव का आनंद लिया। प्रधानाचार्या सपना ठाकुर ने बच्चों को होली का पौराणिक महत्व बताया और कहा कि यह पर्व हमारे समाज में एक दूसरे को गले लगाकर गिले शिकवे मिटाते हुए प्रेम, प्यार और भाईचारे का संचार करता है । उन्होंने बच्चों से घर पर कीचड़ कालिख और रासायनिक रंगों से होली खेलने से परहेज करने और गुलाल रंगों के साथ होली खेलने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने सभी शिक्षकों और छात्रों को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।












