हिमाचल किसान यूनियन ने बजट को सराहा
हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सीताराम वर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को कृषकों, बागवानों व पशुपालकों की आर्थिकी को विकसित करने वाला करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम आदमी से लेकर कर्मचारी वर्ग को भी प्रोत्साहित किया है। इसके चलते किसान व बागवान हमेशा की तरह सुक्खू सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बजट को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला बताते हुए दूध, गेहूं व मक्की की खरीद को सराहनीय बताया है।












