विश्व ओरल हेल्थ दिवस पर हिमाचल डेंटल कॉलेज ने लगाए कैंप
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर ने विश्व ओरल हेल्थ दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज में अपने समस्त नॉन टीचिंग स्टाफ को मौखिक सेहत के बारे में जागरूक करने के लिए लेक्चर का आयोजन किया। साथ ही समाज में जागरूकता उजागर करने के लिए एक निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन पंचायत घर जड़ोल, जिला मंडी में गुरुवार को किया गया। इस समारोह को निदेशक डॉ अनिल सिंगला व डॉ. विकास जिंदल तथा प्रधानचार्य डॉक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर के अंतर्गत पंचायत घर में आए हुए 150 के ज़्यादा आये हुए जनो के दांतों की जांच की गई तथा 26 लोगों का उपचार वहीं पर उपस्थित डेंटल वैन में किया गया। उन सभी को निशुल्क टूथपेस्ट प्रदान किया गया जिससे उनको अपनी मौखिक सेहत बरक़रार रखने के लिए प्रोत्साहना मिले। इस दिन की महत्वता को मद्दे नज़र रखते हुए शिविर में आये सभी जनो को दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अपनी मौखिक सेहत को कायम रखने के लिए ब्रशिंग , फ्लॉसिंग व माउथ प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया। तम्बाकू इस्तेमाल करने वालों को इस आदत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें इसकी आदत को छोड़ने के लिए तंबाकू निषेध काउंसलिंग भी दी गई। कॉलेज में संयोजित लेक्चर में कुल 70 नॉन टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया तथा इस दिवस को सफल बनाने में कॉलेज से साथ इंडियन सोसाइटी ऑफ़ पेरिओडोन्टोलॉजी तथा आई डी ए सुंदरनगर ब्रांच का अहम् योगदान रहा। इस दिवस का सफल आयोजन के लिए डॉ. अशोक शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ वसुंधरा पठानिया, डॉ. साहिल ठाकर, डॉ. शिवा चौहान, डॉ. अभिनव भास्कर, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. रमेश रानी, डॉ. साहिल नेगी डॉक्टर सागर पराशर, डॉक्टर शिवानी, डॉक्टर शगुन शर्मा, डॉक्टर रितिका, डॉ. अशोक, डॉ. मेधांशी, डॉक्टर कशिश लखनपाल, द्रोपदी व सेवक राम का अहम योगदान रहा तथा जरोल पंचायत घर में शिविर लगाने में श्री यश पल शर्मा व श्रीमती अमरावती ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया।












