ग्राम पंचायत कलौहड में हेल्थ कैंप: बच्चों का एचबी टेस्ट, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान
ग्राम पंचायत कलौहड की पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक दिवसीय हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह जानकारी पाठशाला के प्रभारी नरेश ठाकुर ने बताया कि कैंप में बच्चो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी विद्यार्थियों का एचबी भी चेक किया गया और जिन का एचबी कम पाया गया उन्हें इसके प्रति जागरूक किया गया। सभी छात्रों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा हाथ साफ करने के छह स्टैप्स बताए गए, ताकि बच्चों के हाथ पूरी तरह साफ रहे। इस कैंप में रिसोर्स पर्सन के रूप में हैल्थ सेंटर में कार्यरत स्टाफ नर्स तथा सीएचओ प्रोमिला शर्मा थे।












