धर्मपुर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर आयोजित
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन धर्मपुर में पूर्व छात्र संगठन (ओएसए) के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रो और स्टाफ के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ओएसए के सचिव डॉ. मोहर सिंह के द्वारा किया गया। इस शिविर का धर्मपुर अस्पताल की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वर्तिका की उपस्थिति में सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। प्राचार्य ने संबोधन में पूर्व छात्र संगठन तथा डॉ. वर्तिका और उनकी सहयोगी का धन्यवाद किया जिन्होंने इस शिविर का आयोजन कर छात्रों के कल्याण के लिए एक अनुकरणीय पहल की। प्राचार्य ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी सशक्त बन सकें। साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता के हमारे जीवन में महत्व पर भी प्रकाश डाला, क्योंकि एक स्वस्थ छात्र ही उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकता है। इसके पश्चात डॉ. वर्तिका ने छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छता के नियमों और संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान छात्रों की स्वास्थ्य जांच भी की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर लेवल, बीएमआई आदि की जांच की गई। डॉ. वर्तिका ने सभी को आवश्यक परामर्श भी दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रो. रमेश चंद शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. जोगिंद्र सिंह, प्रो. सुमन, प्रो. विजय कुमार, प्रो. शैली ठाकुर, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज, डॉ. माला देवी, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अभिषेक शर्मा, प्रो. शीतल भोपाल तथा समस्त नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहें।












