Harsh Rana, student of Saraun School, was the state topper in the Indian Talent Science Olympiad, most of the children made it to the top 100
अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के छात्रों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड की द्वितीय चरण की विज्ञान की परीक्षा में बेहतर स्थिति बनाकर पूरे भारतवर्ष में अपना नाम रोशन किया। विज्ञान अध्यापिका कामना चंदेल ने बताया कि परीक्षा में 46 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें हर्ष राणा स्टेट टॉप पर रहा तथा देश में नौवां स्थान हासिल किया, वहीं छात्रवृत्ति लेने का हक जमाया। पारस कक्षा पहली का छात्र देश में 12वें स्थान पर रहा, जबकि इसी पाठशाला का चौथी कक्षा का छात्र बिहान ने देश में उनिसबां स्थान पर रहा। अमायरा सानवी ने टॉप 50 में अपनी जगह बनाई। जबकि टॉप 100 में बहुत से बच्चों ने अपनी जगह बनाई, जिसमें रिद्धि, आराध्य, श्रीहान, शिवांश ,अक्षित, दिवेश राणा, अंविका, अर्शिया, शिवांशी वरुण अंशिका श्रेया एंजल अपूर्वा तान्या विदेश अर्णव वर्मा अरनव ठाकुर जसमीत शर्मा अवनी अभय, एंजेल, खुशबू, ईशा, अंजलि, सीखा, आदर्श, ऋषभ सूर्यांश ने टॉप 100 में अपना स्थान बनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने बच्चों की इस कामयाबी पर जहां बच्चों को बधाई दी, वहीं शिक्षक वर्ग तथा अभिभावक वर्ग को बधाई और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्कूल के प्रबंधक संचालक हाकम चंद पठानिया ने इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रशासन, अध्यापक व प्राध्यापक वर्ग तथा अभिभावक वर्ग को दिया। और बच्चों को इसी तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।












